नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या आरोपी गिरफ्तार

0

बस्ती/उत्तर प्रदेश-गौर थाना अंतर्गत बीरउपुर चौराहे के पास एक घर के पीछे कल शाम एक नाबालिग लड़की की लाश मिली।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल ने शव को कब्जे 
में लेकर जांच शुरू कर दी।

लड़की को देखने के बाद लग रहा था कि उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान भी नजर आए।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा बताया गया कि सूचना मिलने पर वह तथा आईजी आर.के.भारद्वाज द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया |

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक लड़का जिसका नाम मोनू साहनी है उसे गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में मोनू निषाद ने बताया कि वह उस लड़की को लगभग 7-8 महीने से जानता था। उसने उस लड़की को बात कर बुलाया और उसके साथ यौन सम्बन्ध बनाया उस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया ज्यादा रक्तस्राव होने से लड़की बेहोश हो गई और उसकी मृत्यु हो गई।जिससे वह घबडा गया और लड़की को वहीं छोड़ कर भाग गया।

लड़की के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है |

रिपोर्टर-अफजाल कुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)