कलयुगी बेटे ने पीट-पीट कर मां की कर दी हत्या

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कला के मोडिला गांव में मां द्वारा पत्नी का पक्ष लेने पर कलयुगी  बेटे ने बास से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी।
 
मुड़ीला निवासी लक्ष्मण निषाद के पुत्र बैजनाथ से उसकी मां   कौशल्या देवी  से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
 
आरोप है कि  गुस्से में आकर बैजनाथ में बांस के डंडे से अपनी मां के सर पर प्रहार कर दिया जिससे उनको गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी।

परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

 
सूचना पाकर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)