नगर बाजार/बस्ती-नगर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी शौच के लिए बाहर गयी नाबालिग से एक युवक मुंह दबाकर मढई मे ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी जब अपने परिजनों को दी तो सभी दंग रहे।
पीड़िता के पिता की तहरीर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नगर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता के पिता ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि हमारी १२ वर्षीय बेटी नित्यक्रिया के लिए घर के बाहर गयी थी उसी दौरान संदीप चौहान ने उसका मुंह दबाकर मढई मे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेटी ने जब वापस आकर घर हम लोगो को बताया तब हम लोगो को जानकारी हुई।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी संदीप चौहान के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज कर मामले की जाँच कर रही है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
