नगर पुलिस ने 25 -25 हजार के इनामी 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

0
नगर बाजार/बस्ती-नगर थाना क्षेत्र ने पुलिस अधीक्षक  बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के कुशल नेतृत्व में थाना नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 79/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज क्रिया कलाप निवारण अधिनियम थाना कलवारी जनपद बस्ती से संबंधित मुकदमे में 25000–25000 हजार रुपए पुरस्कार घोषित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश होने के लिए रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

दीपू सोनकर पुत्र जियालाल सोनकर उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम गाना थाना कलवारी जनपद बस्ती, गोलू सोनकर पुत्र मिठ्ठू सोनकर उम्र 25 वर्ष,अनिल सोनकर पुत्र गंगाराम सोनकर उम्र 22 वर्ष, रविन्द्र उर्फ झिन्ने पुत्र कल्पनाथ उम्र 21 वर्ष ।


 अभियुक्तगणों का अपराधिक इतिहास-

1.मु.अ.सं. 0079/2023 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना कलवारी जनपद बस्ती। 2.मु.अ.सं. 68/21 धारा 457/380/411 आईपीसी थाना कलवारी जनपद बस्ती।3.मु.अ.सं. 193/21 धारा 457/380/411 आईपीसी थाना कलवारी जनपद बस्ती।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद,हे0का0 मृत्युन्जय मिश्रा,का0सुनील कुमार चौहान,का0 मंजीत यादव,का0 ईशान्त कुमार,का0 संत प्रजापति,म का0 प्रतिमा कुमारी आ0चा0 इक्ष्वाकु सिंह थाना नगर जनपद बस्ती।


रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)