पुरानी रंजीश मे साले बहनोई ने पूर्व भाजपा सभासद के नाती को मारी गोली

0
गोरखपुर/उत्तर प्रदेश-गुलरिहा थाना क्षेत्र के झुंगियां पोखरा के पास गुरुवार की दोपहर में 6 महीने पहले के विवाद में साले बहनोई ने बीजेपी नेता के नाती पर गोलियां बरसा दी। 

गोली से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया। गोली युवक के पीठ में लगी है। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है इधर फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

6 महीने पहले गुल्ली डंडा खेलने को लेकर हुआ था विवाद 

मिली जानकारी के अनुसार सहजनवा थाना क्षेत्र के पाली निवासी विजय प्रकाश का 18 वर्षीय बेटा टोजु उर्फ विक्की अपने ननिहाल झूंगिया बाजार में रहता है। 
विक्की के नाना नत्थू लाल बीजेपी के पूर्व पार्षद रह चुके हैं।बताया जा रहा है कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई गांव निवासी श्याम भारद्वाज अपने ससुराल झूंगिया निवासी दिवाकर प्रसाद के यहां आया था। 

दिवाकर उसका साला है,दिवाकर के यहां किसी का बर्थडे था। बच्चों को लेकर शुरू हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया और विक्की और श्याम के बीच विवाद हो गया। 
आरोप है कि दिवाकर व अन्य लोगों ने विक्की तथा उसके ननिहाल के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच से छह राउंड गोलियां चलाई गई। 

गोली चलने पर लोग भागने लगे,वही टोजु उर्फ विक्की के पीठ में गोली लगी जिसमें वह घायल हो गया। जिसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

रिपोर्टर-अमर रॉय-गोरखपुर

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)