पुलिस अधीक्षक ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का सलामी लेकर निरीक्षण किया |
 
उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये दौड़ करवाई व परेड के दौरान एकरूपता के लिए 
टोली बार ड्रिल भी करवाया |
 
पुलिस अधीक्षक ने सभी से ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने को कहा |
 
पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा,डायल 112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया | 

उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी गार्द रजिस्टर को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)