थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में नगर कस्बे में पुलिस टीम के साथ किया पैदल गस्त

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर कस्बा में पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गस्त आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नगर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में नगर थाना कस्बे में पुलिस टीम के साथ पैदल गस्त किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों को चेक किया गया।

साथ ही रोड के किनारे व आसपास अतिक्रमण करने वाले वाहनों एवं दुकानदारों को रोड के सामने किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण ना लगाने के लिए सख्त हिदायत दिया गया ।
नगर थानाध्यक्ष ने हिदायत देते हुए कहा कि सभी दुकानदार वाहन चालक अपने वाहन को कहीं ऐसे जगह पर खड़ा करें जहां से राहगीरों को कोई समस्या ना हो।

इस दौरान उन्होंने रोड के किनारे लगाने वाले दुकानदारों को भी हिदायत देते हुए उन्हें पुनः गलती ना करने की हिदायत दी ।

और कहा कि यदि आप सभी दुकानदारों के द्वारा रोड के किनारे से दुकानों को नहीं हटाया गया तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

इस दौरान नगर थाना अध्यक्ष ने वाहन चालको एवं दुकानदारों को हिदायत देते हुए उन्हें चेतावनी भी दी है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)