अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन,अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

0

मुम्बई/महाराष्ट्र-बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। 


उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। 


उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे। 

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। 


उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म 'मासूम' से की थी। 


एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी। 


इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। 


अपने करियर में उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया। 


उन्होंने 1990 में 'राम लखन' के लिए और 1997 में 'साजन चले ससुराल' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता) जीता था।



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)