पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर किया निरीक्षण

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पैकोलिया पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया

जिसमें पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना पैकोलिया पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाने के कार्यालय,बेरेक आदि का निरीक्षण किया गया | 

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को समयबद्धता/ गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करवायें ।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)