इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को बधाई देते हुए झारखंड के शिक्षामंत्री ने कहा कि पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना तो शुरुआत है,सरकार पत्रकार हित में और कार्य करेगी

0

रांची/झारखंड-
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय दत्त पिंटू झारखंड सरकार शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के बुलाने पर उनके आवास पहुंचे। 

जहां प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय दत्त पिंटू ने प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना लागू करने पर उन्हें एवं झारखंड सरकार को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से धन्यवाद दिया। 

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा एवं उनकी टीम को बधाई दी। 
जिस पर उन्होंने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो शुरुआत है प्रदेश सरकार पत्रकार हित के लिए और कार्य करेगी। 

महतो ने आगे कहा कि जैसे आप पत्रकार बंधुओ के लिए काम कर रहे है,आगे भी करते रहे। उन्होंने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

रिपोर्टर-सेराज अहमद क़ुरैशी

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)