राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, ड्राइवर घायल

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-
आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पटेल चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने आगे के ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया जो ट्रक बिहार से हरियाणा जा रहा था।

जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं उपस्थित लोगों ने इस बात की सूचना मड़वा नगर टोल प्लाजा पर दी ।

ड्यूटी में तैनात EMT मोहम्मद गफ्फार एवं पायलट सतीश कुमार ने NHAI के एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंच गए और घायल युवक महावीर निवासी खादर जिला अमरोहा का रहने वाला 25 वर्षीय घायल युवक को एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया।

ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि हालत अभी सामान्य है दवा इलाज के बाद घायल युवक जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा 


इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को पुणे चालू करवाया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)