जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रूपये है।
प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेश कुमार सिंह ने बताया की 28 की देर शाम को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गजानन ढाबा पर ट्रक संख्या UP90T1890 पर ड्राइवर एवं अन्य 2 लोग पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर भाग गए ।
ट्रक की जांच की गई तो उसमें प्याज के बोरों के नीचे गत्ते में कुछ दवा की शीशियां नजर आयी।
ड्रग इंस्पेक्टर बस्ती एवं सिद्धार्थनगर की निगरानी में फेसडिल कफ सिरप 9752 शीशी एवं एसकफ 39995 सीसी बरामद हुई।
ड्रग अधिनियम एवं सौंदर्य अधिनियम के अंतर्गत वाहन स्वामी लालमन प्रताप सिंह पुत्र राज सिंह निवासी अमर शहीद जिला हमीरपुर वह दो अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ट्रक को एमबी एक्ट में सीज कर दिया गया।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
