20 मार्च को स्व०राम निहोर सिंह इण्टर कालेज का वार्षिक उत्सव

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-कप्तानगंज बस्ती स्व०राम निहोर सिंह इण्टर कालेज रखिया बरहटा बस्ती में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आगामी 20 मार्च को होगा । 

महेश शुक्ला (जिला अध्यक्ष )भारतीय जनता पार्टी बस्ती होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में महेश शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई बस्ती बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे । 

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो० अभय प्रताप सिंह (प्राचार्य ) ए॰पी॰एन॰ पी०जी० कालेज बस्ती के साथ, विनोद कुमार उपाध्याय अध्यक्ष प्रेस क्लब बस्ती,डा0 पंकज सिंह (एम०डी०)डिवाइन हास्पिटल बस्ती,डॉ० रघुवर पाण्डेय समाज शास्त्र विभाग महिला पी०जी० कालेज बस्ती,सतीश सिंह चेयरमैन गन्ना विकास परिषद बस्ती कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे । 

सभाध्यक्ष की भूमिका में शिव पूजन आर्य कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे । 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सरस्वती वंदना,बसन्त गीत बालगीत,नाटक,कौव्वाली,राष्ट्रगीत,प्रहसन,राजस्थानी गीत,किसानीगीत,होली गीत होगा । 

यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्यकान्त ओझा व प्रबन्धक डॉ० रघुनाथ चौधरी ने दिया ।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)