15 दिनों तक आम आदमी पार्टी चलाएगी सदस्यता अभियान

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-आम आदमी पार्टी बस्ती के जिला अध्यक्ष पतिराम आजाद ने प्रेसवार्ता कर कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी ।

निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स- हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे ।

साथ ही शहर में सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी ।

उन्होंने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया ।

क्योंकि निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ़ सफाई का होता है जिसे झाडू वाले ही कर सकते हैं ।

हमारा चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता अरविंद केजरीवाल के सिद्धातों से अत्यधिक प्रभावित है ।

और यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने तीन बार अरविंद केजरीवाल को चुना क्योंकि उन्हें केजरीवाल का शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, यातायात, बिजली-पानी का मॉडल पसंद आया ।

और इन्ही मुद्दों पर जनता ने पंजाब की कमान भी आम आदमी पार्टी को सौंप दी।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)