जिलाधिकारी नें टोल प्लाजा का आकस्मिक निरीक्षण

0
नगर बाजार/बस्ती-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नें नगर बाजार के पास स्थित टोल प्लाजा का आकस्मिक निरीक्षण किया। 

उनके द्वारा मांगे जाने पर कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से हुए एग्रीमेंट की प्रति वीसी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। 

जिलाधिकारी ने पाया कि टोल प्लाजा के दो गेट बंद है। 1-1 गेट से वाहन का आना-जाना हो रहा है। 

सड़क पर पत्थर रखे हुए हैं, जिससे कि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मेनटेनेंस का कोई कार्य नहीं किया जाता है। 

शौचालय भी खराब हालत में है, जिसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मेडिकल एड कक्ष का निरीक्षण किया। यहां पर कोई डॉक्टर या स्टाफ उपस्थित नहीं था। 
केवल दो डिब्बे रखे हुए थे, जिसमें एक में इंजेक्शन था तथा दूसरे में मरहम रखे गए थे। 

डिब्बे में चाभी भी रखी थी, जिसके कारण उसमें जंग लग गई थी, जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बना हुआ है। 

जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने का निर्देश दिया है। 

निरीक्षण के दौरान डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी भी उपस्थित रहे |


रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)