शुक्रवार को राजस्व चौपाल का होगा आयोजन-डीएम

0
बस्ती-राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 10 फरवरी को राजस्व चौपाल आयोजित की जायेंगी। 

उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। 

उन्होने बताया कि चौपाल में वरासत,धारा-67 तथा धारा-24 सहित अन्य राजस्व संबंधी विवादों का निस्तारण स्थल निरीक्षण करके किया जायेंगा। 
     
उन्होने बताया कि तहसील बस्ती सदर के न्यायपंचायत महरीपुर,मेंहड़ा तथा बानपुर,हर्रैया तहसील के काशीपुर, मझौवा चौधरी,पोखरा,ठाकुरपुर,एवं विक्रमजोत,भानपुर तहसील के पचमोहनी,तथा रूधौली तहसील के डुमरी न्यायपंचायत में चौपाल का आयोजन किया जायेंगा।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)