बस्ती-बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र गोटवा के पास फोरलेन पर एक विवाहिता को जबरदस्ती गाड़ी से उतारकर अपने साथ कार में बैठाकर ले जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।
आरोप है कि एक राजनैतिक पार्टी का झंडा लगी लग्जरी कार से कुछ लोग आए और मायके से ससुराल जा रही विवाहिता की गाड़ी को रोक कर जबरदस्ती अपनी कार में बैठाया और लेकर चले गए।
कार में विवाहिता के साथ सास व अन्य लोग सवार थे। नगर थानेदार जनार्दन प्रसाद ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 366 के तहत केस दर्ज किया गया।
विवाहिता को टीम ने सोमवार को गोटवा बाजार के पास से बरामद कर लिया। उसने अपने बयान में किसी के जबरन ले जाने की बात से इंकार किया है। इस कारण अभी तक गिरफ्तारी नहीं गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बतादे हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी लालगंज थाना क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। वह मायके में रह रही थी।
रविवार को युवक के चाचा और मां बहू को विदा कराने आए थे। युवक के चाचा ने नगर थाने में तहरीर दी है कि वह लोग रविवार को दिन में बहू को कार से लेकर वापस आ रहे थे।
दोपहर लगभग तीन बजे दो कारों में सवार होकर कुछ लोग आए और फोरलेन पर गोटवा के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया।
विवाहिता को जबरदस्ती उसकी कार से खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और चले गए।
नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
थानेदार ने बताया कि सोमवार को विवाहिता को बरामद कर ली गई। और उसे मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
उसने अपने बयान में किसी द्वारा उसे जबरन अपने साथ ले जाने की बात से इंकार किया है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
