भारतीय स्टेट बैंक में चोरों ने सेंध काटकर किया चोरी का प्रयास

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच में चोरों ने किया चोरी का प्रयास सूचना पर पहुंचे पुलिस विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे।

बता दे बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया वही सूचना पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है | 

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रविवार के बीच में जब बैंक बंद था,उसी बीच बैंक में सेंध काटकर चोरी का प्रयास चोरों द्वारा किया गया है।

मौके पर बैंक के अफसर भी मौजूद है बैंक के अफसरों ने बताया है कि सेंध काटकर चोरी का प्रयास जरूर किया गया है लेकिन चोर चोरी करने में सफल नही हुए।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)