पूर्व प्रधान,सेक्रेटरी,अवर अभियंता के विरुद्ध गबन के मामले में मुकदमा दर्ज

0
नगर बाजार/बस्ती-बहादुरपुर ब्लॉक के जलालपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यो में अनियमितता और सरकारी धन के गबन के मामले में पूर्व प्रधान,तत्कालीन सचिव और अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

एडीओ पंचायत बहादुरपुर जयप्रकाश यादव द्वारा नगर थाने में दी गई तहरीर द्वारा आरोप लगाया है कि विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई। 

विकास ना कराकर 7 लाख 4 हजार से अधिक का धन पूर्व प्रधान और सचिव अभियंता ने मिलकर गबन कर लिया।

 
तहरीर के आधार पर पुलिस ने जलालपुर की पूर्व प्रधान गीता देवी,तत्कालीन सेक्रेटरी पिंकी देवी,अवर अभियंता आरईडी ब्रह्मप्रकाश मिश्र के विरुद्ध गबन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)