ग्राम पंचायत,नगरीय वार्ड में बैठक करके कुष्ठ रोग की भ्रांतियों एवं रोकथाम के बारे में दी जानकारी-जिलाधिकारी

0
बस्ती-राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत शासन के निर्देश पर 30 जनवरी को जिले के सभी ग्राम पंचायत,नगरीय वार्ड में बैठक करके कुष्ठ रोग की भ्रांतियों एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी जायेंगे। उक्त निर्देश जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। 

पंचायतीराज विभाग,सभी ब्लाक,सीएचसी/पीएचसी, ईओ नगरपालिका,नगरपंचायत,डीआईओएस तथा बीएसए को लिखे पत्र में उन्होने कहा है कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ निवारण पखवाड़ा आयोजित किया जायेंगा तथा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान संचालित किया जायेंगा। 

सभी आशा,आगनबाड़ी कार्यकत्री,एएनएम,स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक ग्रामवासी के घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी चिन्हित करेंगे तथा इससे रोकथाम के बारे में चर्चा करेंगे। 

ग्राम पंचायत एवं वार्ड में गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी का संदेश पढकर सुनाया जायेंगा।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी- बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)