श्रीराममंदिर निर्माण में मुस्लिम परिवार ने किया 5 लाख का निधि समर्पण

0
श्रीराममंदिर निर्माण में मुस्लिम परिवार ने किया 5 लाख का निधि समर्पण

गोरखपुर । अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत आज गोरखपुर के मोहम्मद आरिस ने पांच लाख रुपए की समर्पण राशि प्रान्त प्रचारक सुभाष की उपस्थिति में प्रदान किया।।

प्रो0 कलावती शुक्ला द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की समर्पण राशि प्रान्त प्रचारक सुभाष व विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया। इस दौरान भाग कार्यवाह अभिषेक ,भाजपा नेता सोमेश्वर ,प्रमोद मौजूद रहे।।

मंझरिया के रहने वाले अमित कुमार सिंह ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ रुपए की समर्पण राशि,भाजपा नेता चंदन सिंह ने इक्यावन हजार रुपए की समर्पण राशि,कृपा शंकर दुबे ने इक्यावन हजार रुपए की समर्पण राशि प्रान्त प्रचारक सुभाष व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया।।इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताश सिंह आशु,महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,प्रचारक अजित ,पुनीत पांडेय मौजूद रहे।।

आर्यनगर की रेवती रमन दास,उनकी पत्नी विमला दास,पुत्र कीर्ति रमन दास की ओर से एक लाख रुपए की समर्पण राशि नगर कार्यवाह नन्द किशोर ,अभियान प्रमुख विजय अग्रहरि को प्रदान किया।।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)